पीलीभीत, मई 13 -- युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार देश के युवाओं को माई भारत-नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकन के लिए सक्रिय रूप से प्रेरित कर रहा है। यह राष्ट्रव्यापी आह्वान युवा नागरिकों को राष्ट्रीय हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाने के एक ठोस प्रयास का हिस्सा है। माय भारत के जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य एक अच्छी तरह से प्रशिक्षित, उत्तरदायी और लचीला स्वयंसेवी बल तैयार करना है, जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपात स्थितियों और अन्य अप्रत्याशित स्थितियों के समय नागरिक प्रशासन की सहायता कर सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिदृश्य और उभरती सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए एक मजबूत, समुदाय-आधारित प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित करने की तत्काल और बढ़ती आवश्यकता है। नागरिक सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.