मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- मुरादाबाद। नागरिक सुरक्षा ने वार्डन एवं स्वयंसेवकों का क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण शिविर एमआईटी में बुधवार को शुरू किया गया। इसका शुभारंभ एडीएम सिटी ज्योति सिंह ने फीता काट एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। शिविर में 90 वार्डन ने प्रतिभाग किया। एडीएम सिटी ने वार्डन को निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। हिंदू कालेज के प्रोफेसर आनंद कुमार सिंह, डिप्टी चीफ वार्डन पंकज सक्सेना, उपनियंत्रक नीरज चक, सहायक उपनियंत्रक सतीश कुमार, प्रभागीय वार्डन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, खालिद खान और एमआईटी के निदेशक डा. रोहित गर्ग भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.