फरीदाबाद, फरवरी 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम फरीदाबाद की पौटहोल रिपेयर एंड मेंटेनेंस वेन पहल अब देशभर में मिसाल बन रही है। दिल्ली नगर निगम ने इस मॉडल को अपनाया है। निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि नागरिक सड़क के गड्ढे की फोटो भेजकर तुरंत मरम्मत करवा सकेंगे। नगर निगम की यह पहल अक्तूबर 2025 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य शहर की सड़कों पर बने गड्ढों की तेजी से मरम्मत करना है। इसके लिए विशेष रूप से तैयार की गई रिपेयर वेन को सड़कों पर उतारा गया है, जिससे मौके पर ही गड्ढों को भरा जा रहा है। इस वेन में रोलर मशीन, कटर और रेडीमेड सेल मिक्स बैग की सुविधा मौजूद रहती है। इन उपकरणों की मदद से मरम्मत कार्य तुरंत पूरा किया जाता है। इससे सड़कों की हालत बेहतर हुई है और लोगों को राहत मिली है। निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि इस से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.