मेरठ, फरवरी 20 -- मवाना। ए एस इंटर कॉलेज मवाना में गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल में कंप्यूटर की तीन बालिकाओं तथा इंटरमीडिएट रंगीन फोटोग्राफी की 12 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसमें समस्त छात्राएं उपस्थित रही। दूसरी पाली में नागरिक शास्त्र में कुल 364 छात्र-छात्राओं में से 255 बालक और 109 बालिकाएं पंजीकृत थी, जिसमें 43 बालक और आठ बालिकाओं ने परीक्षा छोड़ दी। जिसमें 51 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण सीसीटीवी की निगरानी में संचालित हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...