कन्नौज, जनवरी 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी के तत्वावधान में गठित नागरिक विकास मंच की ओर से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें अतिक्रमण और नगर के मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने और पालिका व पुलिस का एक-दूसरे पर टालने को लेकर समस्या के समाधान की मांग की गई है। एमसीएमआर ग्रुप के संचालक अमर त्रिपाठी गौरव एडवोकेट ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि नगर में प्रतिदिन जाम की समस्या से लोग अत्यंत परेशान हैं। नगर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, पीपल चौराहा और नगरपालिका रोड के आस-पास तथा प्रमुख चौराहों पर सुबह से शाम तक वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग बिना योजना के ठेला फड़ वालों का ई-रिक्शा आदि की आवागमन तथा उचित ट्रैफिक प्रबंधन न होने के कारण घंटों ट्रैफिंक जाम लग जाता है। जब इस मामले में पुलिस प्रशा...