टिहरी, अक्टूबर 5 -- रविवार को नागरिक मंच की मासिक बैठक नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल के नेतृत्व में बौराड़ी के मिलन केंद्र में आहूत की गई। बैठक में स्मार्ट मीटर लगाने का जहां विरोध किया गया, वहीं नगर में जल संस्थान से पेयजल आपूर्ति दो बार सुबह और शाम को घरों में करने की मांग की गई। नागरिक मंच की आहूत बैठक में पुनर्वास विभाग में प्रभावितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए ग्रवांस सेल को पुन: शुरू करने की मांग पर चर्चा की गई। कहा कि इसमें अभी 159 वाद लंबित हैं। पानी के कमर्शियल और घरेलू लाइन एक ही होने के बाद भी बिल अलग-अलग दिये जा रहे हैं। आयुर्वेदिक डाक्टरों की लिखी जांचें जिला अस्पताल में नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की गई। आरटीओ कार्यालय को पूर्व चयनित स्थल बौराड़ी बस अड्डे के निकट ही बनाने की मांग की गई। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.