गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम,संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की देखभाल व्यवस्था को समझने के लिए बुधवार को 16 अमेरिकी डेलिगेट्स ने सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण कर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न ओपीडी, वार्ड और उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। अस्पताल में केयर कंपेनियनशिप प्रोग्राम (सीसीपी) के अंतर्गत एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें भर्ती मरीजों के परिजनों यानी केयरगिवर्स को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डिस्चार्ज के बाद घर पर मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए जरूरी व्यावहारिक कौशल सिखाना है। इससे अस्पताल में दोबारा भर्ती होने की संभावना कम होती है, स्वास्थ्य जटिलताओं में कमी आती है और विशेष रूप से माताओं व नवजात शिश...