लखनऊ, नवम्बर 25 -- लखनऊ, संवाददाता। जन विचार मंच लखनऊ की ओर से साथी अशोक गर्ग स्मृति व्याख्यान का आयोजन पेपर मिल के कैफी आजमी अकेडमी में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य : चुनौतियां और हमारी जिम्मेदारी विषय पर हुआ। मुख्य वक्ता मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व महासचिव का. प्रकाश कारात रहे। व्याख्यान से पूर्व ऋषि श्रीवास्तव की ओर से बनाए गए वृत्तचित्र को दिखाया गया। अशोक गर्ग की स्मृति में बने वृत्तचित्र में मानवशास्त्री नदीम हसनैन, अशोक गर्ग के मित्र केके चतुर्वेदी और आकाशवाणी के पूर्व सहायक निदेशक प्रतुल जोशी ने उन्हें याद किया। वृत्तचित्र दिखाए जाने के बाद उन्होंने अशोक गर्ग की जीवन संगिनी मधु गर्ग के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। मंच की ओर से अंशू केडिया ने अशोक गर्ग की पुस्तकों का सेट प्रकाश कारात और बादल सरोज को भेंट की। अध्य...