धनबाद, मई 1 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। देश में नागरिकों के सामने अपने अधिकारों को सुरक्षित रखने की चुनौती है। आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। संवैधानिक अधिकारों पर हमले हो रहे हैं। संविधान को कमजोर किया जा रहा है। केंद्र सरकार प्रमुख एजेंसियों को भी अपने इशारों पर चला रही है। राहुल गांधी ही एकमात्र नेता हैं, जो इसका विरोध कर रहे हैं। हमारा कहना है कि केंद्र सरकार संविधान को बदलना चाहती है। हमें संविधान बचाना है। इसको ध्यान में रखकर कांग्रेस की ओर से छह मई को रांची में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल और के राजू मौजूद रहेंगे। उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में कहीं। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता शकी...