पलामू, जनवरी 29 -- पंडवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लोहड़ी निवासी अनिल पासवान की मौत नागपुर में हो गई। अनिल का शव गुरुवार को सुबह करीब दस बजे पैतृक गांव पहुंचा। मौत की खबर पाकर आसपास के लोगों का हुजुम जमा हो गया। उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अनिल और उसके भाई सुशील पिछले 22 जनवरी 2026 को पड़वा के ही एक ठेकेदार के साथ काम करने महाराष्ट्र के नागपुर में गया था। अनिल को अचानक पेट में दर्द होने के बाद सहयोगियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आन ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया। इधर, अनिल की पत्नी काजल देवी ने बताया कि ठेकेदार ने उनके पति को डरा धमकाकर काम पर ले गया था। अनिल के घर में दो पुत्र और पत्नी सहित मां, पिता और भाई शोक में डूबे हैं। पड़वा पंचायत की मुखिया सिंधु देवी, समाजिक कार्यकर्ता रामपति मेहता, प्रमोद सोनी, स...