हाथरस, जनवरी 3 -- सासनी: सासनी से कुछ लोग पदयात्रा में शामिल होने के लिए रामेश्वर जा रहे थे। तभी नागपुर के निकट ट्रेक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें पदयात्रा में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई। पदयात्रा में शामिल लोगों ने इंस्टाग्राम के जरिए लाइव घटना की जानकारी दी। सासनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम समामई निवासी भोला पंडित करीब पांच लोगों के साथ दो माह पूर्व हरिद्वार से रामेश्वरम तक की ऐतिहासिक पदयात्रा लेकर निकले थे। शुक्रवार की दोपहर नागपुर से करीब 100 किलोमीटर के पास पदयात्रा में शामिल लोगों के ट्रैक्टर को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें समामई निवासी 35 वर्षीय जगदीश पुत्र गिरीश चंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। बताते हैं कि 51 लीटर की विशाल कावड़ लेकर अपने साथियों के साथ निकले भोला पंडित का जत्था में शामिल व्यक्ति की मौत हो जान...