चम्पावत, जून 8 -- चम्पावत। जिला मुख्यालय के नागनाथ मंदिर में स्थानीय काश्तकारों की ओर से नए अन्न को चढ़ाया गया और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रविवार को आयोजन समिति की ओर से नागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके बाद आयोजित भंडारे में भगवत शरण राय, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, नवीन लाल वर्मा, देवेंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा, सनी वर्मा, सुनील साह, सुधीर साह, जगदीश खर्कवाल, अशोक वर्मा, भानू तड़ागी, माधवानंद खर्कवाल, सामश्रमा आर्य, रोहित कुमार, चंद्रशेखर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...