संवाददाता, सितम्बर 19 -- Death during nasal bone operation: यूपी की राजधानी लखनऊ में नाक की हड्डी के ऑपरेशन के दौरान युवा भोजपुरी कलाकार प्रिंस यादव (उम्र 19 साल) की मौत हो गई। परिवारीजनों ने साउथ सिटी स्थित निजी अस्पताल के संचालक और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही सीएमओ को पत्राचार कर सूचना दी गई है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मूल रूप से रायबरेली गुरुबक्शगंज के कुंसा दिलीप शाह खेड़ा निवासी रामबाबू यादव वृंदावन योजना सेक्टर 16 बी मकान नंबर 337 में परिवार के साथ रहते हैं। रामबाबू ने बताया कि प्रिंस भोजपुरी फिल्मों में काम करता था। गुरुवार शाम को वह नाक की हड्डी की समस्या होने पर वह बेटे प्रिंस को लेकर साउथ सिटी स्थित निजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.