नई दिल्ली, जनवरी 10 -- बिहार के मुंगेर में एक शराबी ने अपने चचेरे भाई की नाक काट दी। तलवार के हमले में उसकी जान बाल-बाल बच गई। पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। घायल व्यक्ति का इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। आपसी हंसी मजाक में इस गंभीर वारदात को अंजाम दिया गया। घायल युवक पीछे नहीं हटता तो कुछ और घटना हो सकती थी। मामला मुंगेर जिले के असरगंज थाने के जलालाबाद गांव के चौधरी टोले की है। ग्रामीण अजय चौधरी ने अपने चचेरे भाई प्रदीप चौधरी से हंसी मजाक किया। इसमें उनके छोटे भाई नीरज चौधरी भी मौजूद थे। प्रदीप चौधरी काफी गुस्से में आ गया। शुक्रवार को भी पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ। स्थानीय लोगों की पहल पर मामले को शांत करा दिया गया। उसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। शुक्रवार की शाम को प्रदीप चौधरी शराब पीकर घर लौ...