सहरसा, फरवरी 16 -- महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड के सिरवार वीरवार पंचायत के नाकुच स्थित बाबा नकुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विगत एक सप्ताह से चल रही 7 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा हवन के साथ सम्पन्न हुई। इन सात दिनों के दौरान वृंदावन से आई ख्यातिप्राप्त कथावाचिका देवी पूर्णिमा गार्गी ने शिव महापुराण की कथा सुनाई। प्रवचन के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुचकर कथा का लाभ उठाते देखे गए। इस दौरान देर रात तक रासलीला की भी प्रस्तुति होती रही, जिसने लोगों का मन मोह लिया। प्रवचन एवं रासलीला से आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंतिम दिन कलश विसर्जन के बाद कथावाचिका ने कथा का समापन किया। कथा समाप्ति के उपरांत हवन सम्पन्न हुआ। यजमान के रूप में पंचायत की मुखिया मोना देवी एवं नीतीश कुमार, साथ ही प्रियंका देवी एवं सुभाष यादव ने कथावाचिका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.