सहरसा, नवम्बर 18 -- महिषी एक संवाददाता । नकुलेश्वर महादेव मंदिर नाकुच में सोमवार को 31 वां आध्यात्मिक वार्षिक शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में शिव शिष्य भाई परमेश्वर ने कहा कि हमारे आध्यात्मिक ग्रन्थ तथा ऋषि मुनियों ने भगवान शिव को जगत गुरु कहा, लेकिन शिव शिष्य साहब श्री हरिन्द्रानन्द जी ने उन्ही जगत गुरु शिव को जन जन के शिव वास्तव में गुरु हो जाय। उन्होंने कहा कि यह वही स्थल है जहां संत बाबा कारु खिरहरि को आत्मदर्शन हुआ और आज महादेव की दया से वे शिव के शिष्य के रुप में पुजित है। उन्होंने भगवान शिव की शिष्यता एक आध्यात्मिक रहस्य पर कहा कि भगवान शिव जो शरीर में दिखाई नही देते लेकिन व्यवहार में गुरु का काम करते हैं। भाई परमेश्वर ने कहा कि मूल मानवीय गुणों से जब मानव का मन भटकने लगता है तब शिव की शिष्यता ही मानव में अवगुणों ...