बदायूं, फरवरी 11 -- बदायूं, संवाददाता। जिला मुख्यालय होने के बाद भी जाम की समस्या से शहर जूझ रहा है। पुलिस प्रशासन के अफसरों ने अनदेखी कर दी है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस का काम शहर के नाका पर चालान काटना बचा है शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पुलिस को नहीं दिख रही है। जिससे जाम ही जाम जनता को परेशान कर रहा है। जाम की समस्या अब हर रोज की बनती जा रही है। एक बार फिर से जाम की समस्या ने बाजार से लेकर प्रमुख चौराहा और मार्गों तक परेशान किया है। जिससे परेशान लोगों ने ट्रैफिक पुलिस और अफसरों को जमकर कोसा है। मंगलवार को दिनभर शहर जाम की समस्या से जूझता रहा। शहर में खेड़ा नवादा से लेकर पुरानी चुंगी होते हुए दातागंज तिराहा तक, दातागंज तिराहा से इंदिरा चौक-पुलिस लाइन चौराहा और कचहरी होते हुए लालपुल तक जाम रहा है। इसके अलावा पथिक चौक से कोतवाली होते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.