रांची, अगस्त 4 -- रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन, झारखंड प्रदेश ने गहरा शोक जताया है। जिला महामंत्री सह प्रदेश पर्यवेक्षक मनोज कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। संगठन ने कहा कि शिबू सोरेन के योगदान झारखंडवासियों की स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...