लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ। एसटीएफ ने नाइजीरिया से लाई गई कोकिन और मेफेड्रान के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से 30 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद हुई। सीओ एसटीएफ अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक आलमबाग प्रेमनगर निवासी प्रेम बाबू उर्फ राज कुमार को मंगलवार को गाजीपुर प्रेरणा पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि प्रेम बाबू एक होटल में काम करता था। यही से मादक पदार्थ तस्करों से वह जुड़ गया। प्रेम के मुताबिक नाइजीरिया से कोकिन और मेफेड्रान लेकर एक व्यक्ति दिल्ली आया था। प्रेम ने नई दिल्ली पालमपुर पहुंच कर नाइजीरियन से मादक पदार्थ की डिलिवरी ली। जिसके बाद बस से आरोपित लखनऊ पहुंचा। सीओ ने बताया कि बरामद हुई कोकिन 25 लाख और मेफेड्रान की कीमत 5 लाख के करीब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.