नोएडा, अप्रैल 6 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नाइजीरियाई महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को अफ्रीकी लोगों का अध्यक्ष बताने वाले नाइजीरियन व्यक्ति ने ही प्रताड़ित किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-22 डी स्थित सुपरटेक गोल्फ कंट्री निवासी चुक्वुएमेका जोशुआ ओन्येकवेलु ने बताया कि वह नाइजीरिया की रहने वाली हैं। आरोप है कि नाइजीरियन मूल का एक व्यक्ति, जो खुद को ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी लोगों का अध्यक्ष बताता है, लेकिन उसके पास कोई आधिकारिक दर्जा या राजनयिक अधिकार नहीं है। आरोप है कि 23 मार्च को आरोपी और उसके सहयोगियों ने महिला को अगवा कर लिया और सेक्टर गामा-1 स्थित कार्यालय पर ले जाकर बंदी बना लिया। उन्हें जंजीरों में बांधा गया और...