लखनऊ, नवम्बर 25 -- लखनऊ, संवाददाता। नाइजीरिया से आई टीम ने डफरिन में मंगलवार को यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को देखा और जाना। टीम ने अस्पताल में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनने की प्रक्रिया से लेकर गर्भवती व बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह टीम डफरिन में बच्चों, महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं को अपने देश में लागू करने के संबंध में आई हुई है। डफरिन में दोपहर दो बजे नाइजीरिया से नौ सदस्यीय टीम पहुंची। इस टीम ने अस्पताल परिसर की सफाई व स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। डफरिन अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान खान ने टीम को परिसर में सभी जगह भ्रमण कराया। टीम सबसे पहले जन्म व मृत्यु प्रमाण बनने वाले सीआरएस पोर्टल के बारे में जानकारी ली। ब...