गिरडीह, जनवरी 17 -- बगोदर, प्रतिनिधि। शहीद विधायक महेंद्र सिंह के शहादत दिवस के मौके पर नाइजर से लौटे प्रवासी मजदूरों का स्वागत किया गया है। सभा के लिए बनाए गए मंच पर मजदूरों को बुलाकर उनका स्वागत किया गया। भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य खुद मजदूरों का स्वागत कर रहे थे। उन्होंने फूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर प्रवासी मजदूरों का स्वागत किया। इधर स्वागत किए जाने पर मजदूरों ने भाकपा माले के प्रति आभार जताया है। दूसरी ओर वापस लौटे प्रवासी मजदूर दोंदलो के संजय महतो ने अपहरण की कहानी को मंच से साझा किया। मौके पर महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि नाइजर में अपह्वत प्रवासी मजदूरों की रिहाई के लिए भाकपा माले के द्वारा सड़क से सदन तक आवाज बुलंद की गई थी। जहां सड़कों पर आंदोलन हुआ था वहीं भाकपा माले के सांसद और विधायक के द्वारा मामले को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.