नई दिल्ली, फरवरी 15 -- मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 10 फरवरी को गुरुद्वारे के पास गोलीबारी की घटना की जांच स्थानीय पुलिस से महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) को सौंप दी गई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अज्ञात व्यक्ति ने स्कूटर सवार गुरमीत सिंह सेवादार और उसके रिश्तेदार रविंद्र सिंह राठौर पर गोली चलाई थी। सेवादार नासिक सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और पैरोल पर बाहर था। इसमें राठौर की मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.