बिजनौर, दिसम्बर 24 -- बिजनौर। नांगल सोती में नांगल बस अड्डे पर खड़ी बिजनौर डिपो की तीन अनुबंधित बसों में देर रात तोड़फोड़ की गई, जिसके संबंध में सुबह पता चलने पर बस स्वामियों ने नांगल पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई मांग की। नांगल थाना क्षेत्र के गांव सोफतपुर निवासी मोहित राणा पुत्र सुभाष सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र मूला सिंह और मंडावर निवासी बुद्ध सिंह पुत्र इंद्र सिंह ने बुधवार सुबह नांगल पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें इन्होंने बताया है कि इन लोगों की बसें बिजनौर डिपो में अनुबंध पर लगी हैं। जो कि अधिकांशतः बिजनौर नांगल भागूवाला मार्ग पर संचालित हैं। हर रोज रूट पूरा करने के बाद इन बसों को नांगल बस अड्डे पर खड़ा किया जाता है। मंगलवार देर रात नांगल बस अड्डे पर खड़ी इन तीनों बसों में तोड़फोड़ की गई। इसके संबंध में इन्हें सुबह मौके पर पहुंचने...