बिजनौर, जनवरी 6 -- नांगल के गंगा खादर क्षेत्र में वन विभाग व किसानों के बीच चल रहे विवाद में किसान संगठनों के प्रदर्शन के बाद राजस्व व वन विभाग हरकत में आ गया है। सोमवार को दोनों टीमों ने खादर क्षेत्र में पहुंचकर सीमांकन कार्य शुरू किया। नांगल गंगा खादर क्षेत्र में वन विभाग व किसानों के बीच पिछले एक वर्ष से जमीनी विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर हाल ही में किसानों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसके बाद वन विभाग ने खादर क्षेत्र में खड़ी लगभग 30-40 बीघा गन्ने की फसल को जोतकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया था। जिसको लेकर भाकियू अराजनैतिक ने एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था। जबकि भाकियू टिकैत का पिछले आठ दिनों से डीएफओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन चल रहा है। विवाद निपटारे के लिए एसडीएम ने नायब तहसीलदार अमित कुमार के नेतृत्व में टीम का ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.