मधुबनी, फरवरी 4 -- मधुबनी। बी.वाई.जनता हाई स्कूल (बालेश्वर यादव प्लस टू उच्च विद्यालय),पहराजस्थान, खैरा के पूर्व प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ गणित शिक्षक डॉ. ब्रज किशोर सिंह का निधन हो गया। वे सेवानिवृत्त के बाद अपने पुत्रों के साथ वाराणसी में रहते थे। डॉ. सिंह ने दिसंबर 1980 से जुलाई 2014 तक विद्यालय में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में शैक्षणिक मानकों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन पर लेखक डॉ बीरबल झा सहित कई लोगों ने शोक प्रकट किया है। पैतृक गांव खैरा तिलई स्थित विद्यालय परिसर में भी शोकसभा आयोति की गई जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...