गुमला, नवम्बर 26 -- रायडीह, प्रतिनिधि । रायडीह ब्लॉक क्षेत्र के पहले प्रखंड प्रमुख और सामाजिक-राजनीतिक अगुवा 88 वर्षीय बंसत कुमार लाल का मंगलवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। नवागढ़ पतराटोली निवासी मिलनसार व मृदुभाषी स्व.बंसत लाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें चार दिन पूर्व गुमला के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां आईसीयू में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से रायडीह व गुमला में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार सुबह से ही नवागढ़ पतराटोली स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। दोपहर में नवागढ़ पतराटोली स्थित चंदन ढोड़ा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र ब्रजेश कुमार लाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में रायडीह-गुमला क्षेत...