गोड्डा, मार्च 29 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। विरोध प्रदर्शन कर रहे जिला भर के शिक्षकों की शुक्रवार को उपायुक्त के साथ वार्ता नहीं हो पाई। शिक्षक संघ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे और इस प्रदर्शन को और तेज करेंगे। बुधवार से शुरू हुए इस आंदोलन में शिक्षकों ने दिन भर स्कूल में काला बिल्ला लगाकर काम किया और शाम में जिला मुख्यालय स्थित अशोक स्तंभ पर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को शिक्षकों की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलने वाला था। समग्र शिक्षक मंच के सनयोजक अमरकांत यादव ने बताया की प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से वार्ता करने उनके कार्यालय गए थे, लेकिन समय ना होने के कारण उपायुक्त से वार्ता नहीं हो पाई। अब आगे की रणनीति बनाई जाएगी। पूर्व में ऑनलाइन निरीक्षण के दौरान दो शिक्षकों को निलंबित करने और समय पर छात्रों की उपस्थिति ना भेजने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.