कौशाम्बी, अगस्त 8 -- मंझनपुर, संवाददाता सैनी थाना क्षेत्र की एक महिला की शादी अयोध्या में हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद किन्हीं बातों को लेकर ससुराल वालों ने उससे किनारा कर लिया। महिला की मां सौतेली है। वह मायके आई तो यहां भी उसे आश्रय नहीं मिला। महिला मंझनपुर इलाके के एक गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में रहती थी। वह इधर-उधर घूमती और लोगों के यहां मांगकर भी खा लेती थी। चार जुलाई की सुबह महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो ग्राम प्रधान ने उसे जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग में भर्ती कराया। वहां रात को उसने बेटी को जन्म दिया था। खून की कमी के कारण जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ गई थी। जच्चा आईसीयू तो उसकी बच्ची को एसएनसीयू में भर्ती किया गया था। आराम मिलने पर गुरुवार को महिला को आईसीयू से बाहर निकालकर जनरल वार्ड में भर्ती किया गया। जबकि, बच्ची अभी भी एसएन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.