पांवटा साहिब, जनवरी 20 -- अधिकारी संविधान से ऊपर नहीं हो सकते" इसी सख्त बयान के साथ मशहूर रेसलर द ग्रेट खली एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर सामने आए हैं। शिमला में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को उनकी पुश्तैनी और खरीदी गई ज़मीनों से बेदखल किया जा रहा है। खली ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग राज्य की सुक्खू सरकार से की है। द ग्रेट खली ने बताया कि पांवटा साहिब क्षेत्र के सूरजपुर गांव में उनके पिता ने करीब 12 साल पहले एक महिला से 16 बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन से जुड़े सभी वैध दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं, इसके बावजूद राजस्व विभाग की ओर से यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.