गढ़वा, फरवरी 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। जिलांतर्गत तीनों गढ़वा नगर परिषद, मझिआंव और श्रीबंशीधर नगर नगर पंचायत में चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ लिया है। सभी जगहों पर 23 फरवरी को चुनाव और 27 को मतगणना होगा। तीनों नगर निकायों में अध्यक्ष पद के अलावा कुल 50 वार्डों में भी वार्ड पार्षदों के लिए चुनाव होंगे। उनमें गढ़वा नगर परिषद के 21, श्रीबंशीधर नगर नगर पंचायत के 17 और मझिआंव नगर पंचायत के 12 वार्ड शामिल हैं। उनमें 19 वार्डों को विभिन्न कोटि के महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशियों को महिलाओं के सवालों से रू-ब-रू होना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.