लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- रमियाबेहड़। घाघरा नदी में डूबे कावड़ियों का सुराग नहीं लगा है। उनकी तलाश में फ्लड पीएसी लगाई है। पीएसी नदी में दोनों की तलाश में जुटी हुई है। फरधान थाना क्षेत्र के गांव पिपरा कर्मचंद से कावड़ियों की एक टोली कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के जालिम नगर पुल के पास घाघरा नदी में जल भरने गई थी। टोली में 20 वर्षीय अमन और 17 वर्षीय अभिषेक भी शामिल थे। दोनों नदी में नहाने चले गए। नहाते समय वह गहराई में चले गए और डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा और एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद फ्लड पीएसी को भी रेस्क्यू अभियान में लगाया गया है। घटना को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.