कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर। सेवारत / सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों, अवर अभियन्ताओं और अभियन्ताओं के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने, बिजली कम्पनियों के निजीकरण करने और संविदा कर्मचारियों की छंटनी किए जाने के खिलाफ बिजली कर्मियों ने महापंचायत कर गुरुवार को विरोध दर्ज कराया। केस्को मुख्यालय गेट पर विरोध करते हुए कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि शासन चाहे तो उनके खिलाफ कार्रवाई करके वेतन रोक दे, फिर भी वह मीटर नहीं लगवाएंगे। काम समाप्त होने के बाद सभी कर्मचारी, अवर अभियन्ता और अभियन्ता अपने कार्यालयों में एकत्र हुए। वेतन रोके जाने, निजीकरण और संविदा कर्मचारियों की छंटनी के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्षता भगवान मिश्रा ने की। इसमें पीएस बाजपेई, लव बंसल, विजय त्रिपाठी, गौरव दीक्षित, राम शंकर मिश्र, पवन तांबे आदि मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.