मधुबनी, जुलाई 7 -- मधुबनी। बेनीपट्टी अनुमंडल के धकजरी गांव निवासी शहर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आलोकानंद झा के पिता 79 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षक विद्यानंद झा का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव धकजरी में किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ आलोकानंद झा ने दी। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद, विधायक विनोद नारायण झा, पूर्व विधायक भावना झा, प्रो. चंद्रशेखर झा आजाद, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव महादेव मिश्र, डॉ. अमरनाथ आनंद ,डॉ इंद्रमोहन झा, रामप्रकाश चौरसिया, प्रो. अरुण कुमार यादव आदि ने शोक प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.