दरभंगा, मई 10 -- जाले। ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत निवासी शिक्षाविद स्व. ठाकुर बिंदेश्वर शर्मा के पुत्र नरेंद्र प्रसाद शर्मा का शुक्रवार को उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। नरेंद्र प्रसाद शर्मा के पिता ठाकुर बिंदेश्वर शर्मा ने ब्रह्मपुर में उच्च विद्यालय की स्थापना करवाई थी। इससे दरभंगा ही नहीं, सीमावर्ती सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिले के कई गांवों के छात्र-छात्राओं को माध्यमिक शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत हुई। इस विद्यालय के नरेंद्र प्रसाद शर्मा फाउंडर शिक्षक थे और कई वर्षों तक प्रधानाध्यापक के पद कार्यरत रहते हुए रिटायर्ड हुए थे। वे अपने पीछे एक पुत्र डॉ. विजय भारद्वाज सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ब्रह्मपुर गांव में ही 10 मई को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर क्...