अररिया, जनवरी 7 -- अररिया, वरीय संवाददाता शिक्षक व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष रविश कुमार यादव मंगलवार को निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इनके असामयिक निधन से न केवल संगठन को, बल्कि पूरे शिक्षक/कर्मचारी समाज को गहरा आघात पहुँचा है। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मो जाफर रहमानी ने बताया कि दिवंगत साथी सदैव शिक्षक हित, संगठनात्मक मजबूती एवं न्याय के लिए संघर्षरत रहे। उनका जीवन संघर्ष, ईमानदारी और निष्ठा का प्रतीक था। वे हमेशा साथियों की समस्याओं को प्राथमिकता देते थे और हर परिस्थिति में संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते थे। संगठन इस दु:ख की घड़ी में परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मो जाफर रहमानी के अलावा अजीत कुमार सिंह, सुनील कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.