मुरादाबाद, नवम्बर 16 -- मुरादाबाद। वरिष्ठ साहित्यकार व अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश दत्त शर्मा 'पथिक' का शनिवार को देहांत हो गया। वरिष्ठ साहित्यकार के निधन से साहित्यकारों में शोक की लहर है। 99 वर्षीय सुरेश दत्त शर्मा कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। शनिवार को उनका निधन हो गया। सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट स्थित मुक्ति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे राजीव शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। सुरेश शर्मा के दो पुत्र राजीव शर्मा व संजीव शर्मा हैं। सुरेश शर्मा पथिक के पौत्र डॉ. राघव शर्मा ने बताया कि सुरेश शर्मा की एक कविताओं का संकलन 'पथिक पाथेय' प्रकाशित हो चुकी है। सुरेश शर्मा पथिक के निधन पर साहित्यकारों ने शोक जताया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। शोक जताने वालों में डॉ. अजय अनुपम,...