मुरादाबाद, अक्टूबर 14 -- चित्रगुप्त इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य और माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता मेजर देवेंद्र सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। मेजर देवेंद्र लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना पर शिक्षा जगत में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षक उनके बुद्धि विहार स्थित आवास पर उमड़ पड़े। डॉ. देवेंद्र का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। उनकी बेटी डॉ. नीलाक्षी सिंह कनाडा से मुरादाबाद के लिए निकल चुकी हैं। मेजर देवेंद्र सिंह लंबे समय तक चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें 2010 में राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.