आदित्यपुर, दिसम्बर 27 -- चांडिल, संवाददाता। पातकुम दिशोम मांझी पारगाना महाल के ''महाराजा'' महेंद्र नाथ बेसरा का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके आकस्मिक निधन से विभिन्न समाज में शोक की लहर है। उनके गांव ईचागढ़ के टीकर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रबुद्ध लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वे सेवानिवृत्त शिक्षक और मुखिया भी थे। समाजसेवी सह झारखंड आंदोलनकारी सुखराम हेम्ब्रम ने महेंद्र नाथ बेसरा के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि वे समाज सुधारक के साथ-साथ संथाल समाज के आवाज भी थे। इस मौके पर पारगाना रामेश्वर बेसरा, सुखराम हेम्ब्रम, चारुचांद किस्कू, आघर हेम्ब्रम, श्यामल माडी॔, हाड़ीराम सोरेन, प्रकाश माडी॔, डोमन बास्के आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...