बेगुसराय, फरवरी 7 -- बेगूसराय, हिटी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता एवं मजदूर आंदोलन के सशक्त स्तंभ सुरेश प्रसाद सिंह का शुक्रवार की रात निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। 75 वर्ष की उम्र में उन्होंने श्रीकृष्ण नगर, बेगूसराय स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। माकपा नेता अवधेश कुमार व सीटू नेता अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि उनके निधन से वामपंथी आंदोलन और मजदूर वर्ग को अपूरणीय क्षति पहुंची है। सुरेश प्रसाद सिंह ने छात्र आंदोलन से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। जेपी आंदोलन के दौरान वे जेल भी गए। वर्ष 1978 में वे माकपा के सदस्य बने और जीवन की अंतिम सांस तक पार्टी के झंडे को मजबूती से थामे रहे। छात्र संगठन और युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद उन्होंने ट्रेड यूनियन आंदोलन में महत्वपूर्ण योग...