पौड़ी, जून 26 -- पूर्व पालिका अध्यक्ष पौड़ी कुंज बिहारी नेगी का निधन हो गया, वे करीब 84 साल के थे और कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। उन्होंने पौड़ी स्थित अपने निवास पर बुधवार को अंतिम सांस ली। उत्तराखंड आंदोलन से लेकर गढ़वाल विश्वविद्यालय सहित और अन्य तमाम आंदोलनों में हिस्सा लेने वाले कुंजबिहारी नेगी अविवाहित थे। उनके निधन पर राजनीतिक दलों, कलाकारों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी ने भी पूर्व पालिकाध्यक्ष कुंजबिहारी नेगी के निधन पर शोक जताया है। कुंज बिहारी नेगी का पौड़ी के प्रति बेहद लगाव था और वह अंत तक बड़ी गहराई से पौड़ी से जुड़े रहे। पूर्व पालिकाध्यक्ष कुंजबिहारी नेगी ने गढ़वाल विश्वविद्यालय (अब केंद्रीय विश्वविद्यालय) की स्थापना के लिए चलाएं गए आंदोल...