बेगुसराय, जनवरी 4 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। गीता धाम फतेहा के श्रीमहंत महामंडलेश्वर रामसुमिरन दास जी महाराज नहीं रहे। रविवार की दोपहर अचानक हृदयाघात से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने उनके शिष्यों व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने कहा कि श्रीमहंत का अचानक निधन होना न केवल आध्यात्मिक जगत के लिए बल्कि मानवता के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्रीमहंत रामसुमिरन दास जी महाराज का संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा और आध्यात्मिक चेतना जगाने में समर्पित रहा। जरूरतमंदों की सेवा, धार्मिक प्रवचन और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ वे बढ़- चढ़कर काम करते रहे। उनके अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे लोगों के नेत्र लगातार नम हो रहे थे। शोक संतप्त शिष्यों और अनुयायियों ने महाराज जी के बताए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.