गिरडीह, जुलाई 19 -- गिरिडीह। गिरिडीह के पूर्व विधायक ओमीलाल आजाद का निधन शुक्रवार को हो गया। वे लगभग 90 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती थे। जमशेदपुर में शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। ओमीलाल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनको चार बेटा और चार बेटियां है। ओमीलाल आजाद पिछले कई सालों से अपनी बेटी के यहां जमशेदपुर के आदित्यपुर में रह रहे थे। बता दें कि ओमीलाल आजाद सीपीआई से 1985 से 1990 तक गिरिडीह के विधायक रहे। शुक्रवार को उनके निधन की खबर सुनकर गिरिडीह में शोक की लहर दौड़ गई। उनके गद्दी मोहल्ला स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने के लिए कई शुभचिंतक पहुंचे और शोक व्यक्त किया। ओमीलाल आजाद सीपीआई के कर्मठ नेता थे। वे हमेशा मजदूरों के हक और अधिकार के लिए आवाज उठाते थे। वे कोल इंडिया यूनिय...