चतरा, फरवरी 19 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के प्रसिद्ध समाजसेवी और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य करने वाले अजय कुमार सिंह के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। 65 वर्षीय अजय कुमार सिंह का निधन बुधवार को इलाज के दौरान दिल्ली में हो गया। निधन की खबर मिलने के बाद उनके घर पर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अजय कुमार सिंह का अंतिम संस्कार गया के विष्णुपद घाट पर किया गया। जिसमें क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। हंटरगंज प्रखंड के पांडेपूरा क्षेत्र में उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा का अलग जगाने के लिए अद्वितीय कार्य किया गया था। अजय कुमार सिंह राज्य संपोषित उच्च विद्यालय पांडेपुरा के अध्यक्ष पद पर रहते हुए विद्यालय के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए थे। उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.