मुंगेर, जनवरी 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को हरि सिंह महाविद्यालय के 76 वर्षीय पूर्व प्राचार्य प्रो. अखिलेश्वर प्रसाद सिंह का निधन हो गया। उन्होंने नगर क्षेत्र के संत टोला जोड़ी पोखर के समीप स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। प्रो. सिंह पिछले कई महीनों से काफी बीमार चल रहे थे। उनके निधन का समाचार सुनकर शिक्षा और साहित्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। सनद हो कि पूर्व प्राचार्य प्रो. अखिलेश्वर प्रसाद सिंह कई वर्षों तक हवेली खड़गपुर के हरि सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर रहे थे। साथ ही भागलपुर विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष भी रहे थे और वहीं से उन्होंने अवकाश प्राप्त किया था। उनके निधन पर पूर्व प्राचार्य प्रो. रामचरित्र प्रसाद सिंह, डा. लखन लाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.