प्रयागराज, जनवरी 16 -- प्रयागराज। जन संस्कृति मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष व आलोचक प्रो. राजेंद्र कुमार का गुरुवार की आधी रात निधन हो गया। प्रो. कुमार पिछले एक वर्ष से भोजन की नली के कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज कमला नेहरू अस्पताल में चल रहा था। जहां उन्होंने 83 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। आलोचक के निधन की सूचना मिलते ही साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। एलनगंज स्थित उनके आवास पर इविवि के शिक्षकों, शोधार्थियों, साहित्यकारों व शुभचिंतक अंतिम दर्शन करने के लिए एकत्र होने लगे। प्रो. राजेन्द्र कुमार के बेटे प्रियम अंकित ने बताया कि पिता ने देहदान की इच्छा जताई थी। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए दोपहर बाद एसआरएन अस्पताल में देहदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.