अररिया, जनवरी 16 -- अररिया, वरीय संवाददाता पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया के प्राचार्य सुशांत कुमार झा नहीं रहे। शुक्रवार की अहले सुबह पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पिछले महीने से वे पटना में इलाजरत थे। जैसे ही उनके निधन की सूचना स्कूल को मिली। पूरा विद्यालय परिवार शोक में डूब गयी। शुक्रवार को स्कूल परिसर में शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शोकसभा में शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद थे। मौके पर उपप्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बड़ी दुखद खबर है। सहसा विश्वास नहीं हो रहा है। ईश्वर उनके परिवार को इस मुश्किल समस को सहने की ताकत प्रदान करे। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। इधर मृतक के ससुर दयानंद ठाकुर के अनुसार अंत...