साहिबगंज, फरवरी 17 -- साहिबगंज। नगर निकाय चुनाव को लेकर मतपत्रों का विखंडीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस बार बैलेट पेपर पर निकाय चुनाव होना है । जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए बैगनी और वार्ड पार्षद चुनाव के लिए सफेद बैलेट पेपर होंगे। जिले के तीनों नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक प्रत्याशी साहिबगंज से ही चुनाव मैदान में है। यहां से 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के इन प्रत्याशियों के नाम एक ही बैलेट पेपर पर अंकित रहेगा। बैलेट पेपर पर नोटा का ऑप्सन नहीं रहेगा। इस वजह से मतदाता चाहकर भी नोटा का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। जिला के तीनों निकाय के लिए 212 बैलेट बॉक्स की आवश्यकता है। आमतौर पर एक बूथ पर एक ही बैलेट बाक्स रहेगा। जरूरत होने पर दूसरा बैलेट बॉक्स तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा। एक ही बॉक्स में गिरेंगे दोनों ...