कौशाम्बी, सितम्बर 12 -- भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने शुक्रवार को तहसील परिसर में बैठक का आयोजन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में तहसील परिसर में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तहसील में आने वाले किसानों और फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि चायल-मनौरी मार्ग से वाया गांधी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाली सड़क बहुत जर्जर हो गई है। मरीजों और तीमारदारों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील क्षेत्र में खादों का अभाव है। किसान महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। समितियों में यूरिया खाद अविलंब उपलब्ध कराई जाए। ब्लाक नेवादा के पिपरहटा गांव को जाने वाली 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.