मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंटर की परीक्षा में परीक्षार्थियों को अतिरिक्त उत्तरपुस्तिका नहीं मिलेगी। बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि 24 और 32 पृष्ठ की अलग-अलग विषय में कॉपी मिलेगी। विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय में गणित को छोड़कर सभी विषय के लिए 24 पृष्ठ वाली कॉपी मिलेगी। वहीं विज्ञान और कला संकाय के गणित विषय के लिए 32 पृष्ठ की कॉपी मिलेगी। परीक्षार्थी यह देख लेंगे कि उन्हें कितने पृष्ठ वाली कॉपी मिली है। कॉपी पर सभी कुछ प्री-प्रिटेंड रहेगा। परीक्षार्थी केवल उस पर अपना विषय और उत्तर देने का माध्यम अंकित करेंगे। साथ ही जो प्रश्नपत्र मिला है, उसका कोड भरेंगे। गोलक भरने के लिए काले या नीले पेन का ही केवल प्रयोग करेंगे। वीक्षकों के माध्यम से यह हिदायत दिलाई जाएगी कि कैसे किस तरह से गोलक भरना है। कॉपी के मध्य भाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.